प्रखंड संसाधन केंद्र में चिल्ड्रन इवेंट

भास्कर न्यूज | सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में एक दिवसीय चिल्ड्रन इवेंट का आयोजन किया गया। आयोजित इवेंट की अध्यक्षता प्रखंड साधनसेवी गौतम कुमार ने की। बताया गया कि इवेंट का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण हमारे लिए क्यों जरूरी है और इसके लिए वर्षा के जल को कैसे संचय करके रखें, इस संबंध में स्कूली बच्चों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर बीआरपी गौतम कुमार ने कहा कि आज हमारे िलए पानी बचाना बहुत जरूरी है। खाना से ज्यादा पानी बचाने की आवश्यकता है, क्योंकि धरती पर पेड़-पौधे, जीव-जंतु, इंसान सभी के लिए जल ही जीवन है। सीनी टाटा ट्रस्ट की फील्ड को-ऑर्डिनेटर पुष्पा हेरेंज व बहालेन बारला द्वारा बच्चों को ग्रुप गतिविधि के साथ चर्चा करते हुए जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया और अपने आसपास वर्षा के जल को संचय करने के संबंध में जानकारी दी गई। बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के छात्र-छात्राओं ने कहा कि आज हमारे यहां लोग जमीन को पाट कर घर बना रहे हैं, जिसके कारण पानी का स्तर नीचे जा रहा है व इससे पानी की समस्या और अधिक बढ़ रही है, जनसंख्या भी बढ़ रही है। गर्मी बढ़ने लगी है, इसलिए वर्षा के जल को संचय कर रखना बहुत जरूरी है। सभी बच्चों ने इस इंवेंट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जल संरक्षण के महत्व को जाना। इस इंवेंट को संचालित करने में पुष्पा हेरेंज व बहालेन बारला की मुख्य भूमिका रही। इंवेंट में उपस्थित सभी बच्चों को धन्यवाद देते हुए इसका समापन किया गया। इवेंट में प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला के बीआरपी गौतम कुमार, सीनी टाटा ट्रस्ट की फील्ड को-ऑर्डिनेटर पुष्पा हेरेंज, बहालेन बारला, सुजीत मांझी व बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के 30 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *