चाईबासा| शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चारों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के बीच वार्षिक परीक्षा से संबंधित रिपोर्ट-कार्ड वितरण कार्य विद्यालय में हुआ। इस दौरान अध्ययनरत छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने संबंधित वर्ग शिक्षकों से अंतिम परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड एकत्र किए। शिक्षकों के द्वारा अभिभावकों को नए सत्र हेतु बच्चों पर घरों में विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया। ताकि अगामी परीक्षाओं में बच्चें और अच्छा प्रदर्शन करें।


