श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल में डायलिसिस युनिट का उद्घाटन

अमृतसर| अत्याधुनिक डायलिसिस युनिट का उद्घाटन श्रीमती पार्वती देवी अस्पताल, ए-ब्लॉक, रणजीत एवेन्यू में किया गया। यह उद्घाटन डॉ. शैलेश पोंतांबेंकर द्वारा किया गया, जो एक अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त सर्जन हैं और रेडिकल हिस्टेरेक्टॉमी से लेकर यूटेराइन ट्रांसप्लांट तक की अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं। डॉ. पोंतांबेंकर ने कहा कि डायलिसिस उपचार में अत्याधुनिक तकनीक के समावेश से रोगियों के परिणामों में उल्लेखनीय सुधार होगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ बनेंगी। अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय माहेश्वरी ने कहा कि इस समय 5 आधुनिक डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं और 12 बेड वाले आईसीयू में भी डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर सीमा पोंतांबेंकर, डॉ. जसदीप सिंह, डॉ. भोला सिंह सिद्धू, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. हरशरण कौर, एमएस कर्नल रंजीना सिंह, सीमा माहेश्वरी, जगमोहन सिंह, अनूप मेहरा आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *