अमृतसर | देहाती पुलिस ने गांव भोरसी राजपूतां में नशा तस्कर के मकान को जेसीबी से तोड़ा। यह कार्रवाई ’युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे की गई। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि मकान पंचायत की जमीन पर बनाया जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी जेठा सिंह, उसकी पत्नी परमजीत कौर और बेटे सुखजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह और रणजोध सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस, आर्म्स और एक्साइज एक्ट के तहत 35 केस दर्ज हैं। फिलहाल सभी नशा तस्कर जेल में हैं।


