चित्तौड़गढ़ | अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के आगामी 25 व 26 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय महाअधिवेशन की तैयारियां चित्तौड़गढ़ महासभा के निर्देशन में जारी है। आयोजक टीम गांवों में निमन्त्रण देने में जुटी हुई है। जिला महामंत्री नरेशदत्त व्यास ने बताया कि आयोजन समिति के संयोजक राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय, उप संयोजक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों ने गंगरार, कांटी, बावलास, रुद, भीमगढ़, निम्बाहेड़ा, कपासन, धनेतकलां, पुर भीलवाड़ा आदि जगहों पर जाकर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाजजनों के साथ बैठक कर अधिवेशन में अधिकाधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही शहर की कार्ड वितरण समिति ने भी शहर के समस्त गुर्जरगौड़ ब्राह्मण परिवार के घर घर जाकर निमन्त्रण दिए। इसी तरह एसपी सुधीर जोशी व एडीएम प्रभा गौत्तम को उनके कार्यालय पर जाकर अधिवेशन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। कार्यालय मंत्री भरत चाष्टा ने बताया कि अधिवेशन की विभिन्न तैयारियों में आयोजन समिति के शिवशंकर व्यास, योगेश शर्मा आरो, पवन शर्मा, देवकिशन शर्मा, नवीन सारथी, ललित शर्मा, अशोक जोशी, ओम शर्मा दुर्ग, सुरेंद्र गील, दयाशंकर शर्मा, सूरज कांटिया, प्रीतम पंचोली, रामलक्ष्मण त्रिपाठी, गौरव शर्मा दुर्ग, राकेश गील, गोपेश पंचोली, सुनील गुर्जरगौड़, बबलू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा है। महिला महासभा जिलाध्यक्ष तारा जोशी, महामंत्री अंकिता पंचोली के नेतृत्व में सांस्कृतिक संध्या की तैयारियों के लिए होटल द ग्रैंड पर तैयारी की जा रही है।


