रायगढ़ में 47 लाख की धोखाधड़ी:सक्ती के पेटी कॉन्ट्रैक्टर ने जल जीवन मिशन के काम में किया हेराफेरी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। जिसमें एक पेट्री काॅन्ट्रेक्टर ने काम में प्रोगे्रस बताकर निर्माण सामाग्री समेत 47 लाख रूपए नगद की धोखाधड़ी कर दी है। जहां घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। सेवाकुंज रोड के पास रहने वाला मिथलेश कुमार पटेल 49 साल ने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने बताया कि मसेर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी में वह एकांउटेंट के पद पर काम करता है। कई कंस्ट्रक्शन का काम अलावा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्य साईड घरघोड़ा एवं तमनार ब्लॉक में भी चल रहा है। जिसका लेखाजोखा मिथलेश के व्दारा रखा जाता है। ऐसे में तमनार व घरघोड़ा ब्लॉक के कुछ कार्यों को देखरेख करने एवं पेटी कॉन्ट्रेक्शन के रूप में काम के लिए सक्ती थाना के वार्ड 18 रेल्वे क्रॉसिंग के पास रहने वाला शकील अहमद को 1 अक्टूबर 2023 से सभी लेबर कार्य, पेमेंट व सामान की देखरेख का ठेका दिया गया था। जिसके बाद से शकील अहमद व्दारा कार्य प्रोग्रेस बताकर नगद एवं चेक के माध्यम से 22 लाख 50 हजार रूपए, जिसमें चेक के माध्यम से 8 लाख 50 हजार रूपए व नगद पेमेंट करने के लिए 14 लाख रूपए अग अलग दिनों में मिथलेश से लिया। स्टोर रूम में नहीं मिला 25 लाख का सामान
इसके अलावा कोटरीमाल के स्टोर रूम में 33 टन सीमेंट, 30.93 टन स्टील, यूपीवीसी पाईप, कंपोजिट पाईप व अन्य समान, एल्बो वगैरह दिया गया था जो शकील अहमद के देखरेख में था। शकील अहमद माह जनवरी 2024 से काम छोड़ कर भाग गया। इसके बाद जब 11 जनवरी 2024 को स्टोर रूम में दिए गए सामनों का मिलान किया गया, तो 25 लाख रूपए का समान कोटरीमाल स्टोर में नहीं मिला।
हिसाब देने में करता रहा टाल-मटोल
इसके बाद शकील अहमद को जब मिथलेश ने हिसाब देने के लिए फोन लगाया तो वह टाल-मटोल करने लगा और बाद में शकील अहमद ने मारने पीटने व झूठे केश में फंसाने की धमकी देने लगा। ऐसे में मिथलेश ने भांफ लिया कि शकील ने सामान व नगद रकम सहित 47 लाख 50 हजार रूपए की गड़बड़ी की गई। जिसके बाद उसने घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *