चित्तरंजन| चित्तरंजन में भारतीय जनता पार्टी ने आदित्य तिवारी को बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के मंडल 5 का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके संगठन कौशल और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। आदित्य तिवारी ने पदभार संभालते ही कहा कि पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के हित में काम करने की अपील की। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी।