ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति कल एसईसीएल सीएमडी दफ्तर घेरेगी

कोरबा | ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के बैनर तले रोजगार, मुआवजा व पुर्नवास से जुड़े मुद्दे पर भूविस्थापितों ने 1 अप्रैल को एसईसीएल के सीएमडी दफ्तर के घेराव का निर्णय लिया। रैली निकालकर भूविस्थापित सीएमडी दफ्तर पहुंचेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने रैली व घेराव को सफल बनाने कोरबा जिले के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा व कोरबा एरिया के खदान प्रभावित गांवों के भूविस्थापितों के साथ ही दूसरे एरिया के प्रभावितों की भी बैठक ली है। जिसमें आंदोलन की रूपरेखा बनाई है। समिति के सराईपाली इकाई के अध्यक्ष तिरिथ केशव ने कहा कि रोजगार, मुआवजे में कटौती और जमीन अर्जन के लिए खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के बाद प्रक्रिया पूरी करने में देरी के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर यह घेराव आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *