महासमुंद| महासमुंद जिले में 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक फेमेक्स कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गृह मंत्रालय, 3 वाहिनी, मण्डली कटक (ओडिशा) की टीम करेगी। फेमेक्स कार्यक्रम के तहत जिले के चिन्हित स्कूलों, समुदायों, ब्लॉक व पंचायत कार्यालयों में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण व प्रदर्शन किया जाएगा। सरायपाली ब्लाक में 1 से 3 अप्रैल तक, बसना में 4 से 5 अप्रैल, पिथौरा में 6 से 7 अप्रैल, बागबाहरा में 8 से 10 अप्रैल व महासमुंद ब्लॉक में 11 से 14 अप्रैल तक किया जाएगा।


