ईसीएल में रिश्वत लेते पीएफ क्लर्क गिरफ्तार:रिटायर हो रहे कर्मी से मांगी थी 15 हजार रुपए की घूस, सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा

धनबाद के मुग्मा स्थित ईसीएल क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार सुबह सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पीएफ क्लर्क अरविंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। अरविंद कुमार को ईसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया क्लर्क ने रिटायर होने वाले इलेक्ट्रीशियन उमेश कुमार सिंह से पीएफ भुगतान जल्द करवाने के नाम पर 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने कार्रवाई की। अरविंद कुमार को ईसीएल गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। क्लर्क के कुछ सहयोगी भी सीबीआई की गिरफ्त में जांच में क्लर्क के कुछ सहयोगी भी सीबीआई की गिरफ्त में आए हैं। इस कार्रवाई से ईसीएल में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, कई वर्षों से पीएफ भुगतान के लिए एक तय राशि रिश्वत के रूप में ली जा रही थी। सीबीआई की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *