भास्कर न्यूज | जालंधर रविवार को नेशनल आई केयर और लेसिक हब द्वारा हाफ मैराथन दौड़- “रफ्तार के सूरमे’ का आयोजन किया गया। इस संबंध में डॉ. पीयूष सूद, डॉ. रुचि सिंह गौड़, राजेश बाहरी, रोहित शर्मा और गगन लूथरा ने बताया कि इसमें तीन इवेंट करवाए गए, जिसमें धावकों ने 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर दौड़ में करीब हजार लोग दौड़े। हाफ मैराथन का उद्देश्य नशा रहित स्वस्थ समाज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वर्ल्ड आई डोनेशन और महिला सशक्तीकरण था। दौड़ से पहले परिंदे अकादमी से राजन सियाल ने धावकों के लिए वार्मअप सेशन आयोजित किया। सरवजीत समरा, रोबिन सांपला, जालंधर रनर क्लब के धावक सुनील शर्मा, सर्वराज कुमार, अजीत बंसल, अनु बाहरी, दिनेश कुमार और डॉ. अनुपम ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह मैराथन सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज से शुरू होकर कपूरथला चौक, वर्कशॉप चौक, डीएवी कॉलेज, सब्जी मंडी मकसूदां, सुरानासी और विधिपुर फटाक से होेते हुए 21 किमी. का रास्ता तय कर वापस स्पोर्ट्स कॉलेज में समाप्त हुई। वहीं दूसरी ओर स्पाइनल कॉर्ड इंजरी की समस्या से पीड़ित गुरविंदर सिंह, गुरमुख सिंह के अलावा एसोसिएशन साइन लैंग्वेज ग्रुप के अरुण कुमार, गुरविंदर सिंह, राजकौर, अनिल महाजन, गुर सिमरन, हरमेश और मोरीन ने भी शामिल होकर न सिर्फ धावकों प्रेरित किया उन्होंने कहा िक हम किसी से कम नहीं। हम भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेकर अपने आप को रोमांचित महसूस करते हैं। दौड़ से पहले फीजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुमनदीप कौर और उनकी टीम द्वारा 800 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। विजेताओं को सम्मानित करते हुए मेहमान और आयोजक। (दाएं) प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग करने वाली फिजियोथैरेपी की टीम। विभिन्न कॉलेजों के 120 एनसीसी कैडेट्स, एलपीयू से 50 वॉलिंटियर्स ने दौड़ के संचालन और ट्रैफिक कंट्रोल करने में अपना सहयोग दिया। प्रथम तीन स्थान वाले धावकों को नकद राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर के मेयर वनीत धीर और विधायक रमन अरोड़ा समेत दोआबा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भंडारी भी मौजूद रहे। डॉ. पीयूष सूद ने जानकारी देते हुए बताया िक हाफ मैराथन के लिए हुए रजिस्ट्रेशन के जरिए इकट्ठी हुई राशि से 100 जरूरतमंद मरीजों के कैटेरेक्ट का अॉपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर रोहित बाहरी, डॉ. मीनाक्षी सूद, सचिन खुल्लर, कनव बाहरी, राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे। रविवार को मैराथन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे जालंधर शहर और आसपास के इलाकों के धावक धावकों को झंडी देकर रवाना करते मेहमान और आयोजक। व्हील चेयर पर गुरविंदर और गुरमुख सिंह। मैराथन में हिस्सा लेते धावक। पांच किमी. (पुरुष वर्ग) सुखवंत सिंह प्रथम, मोहित द्वितीय और बलबीर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पांच किमी. (महिला वर्ग) कोशीन पारीक पहले, चन्नप्रीत औलख दूसरे और जसवीर कौर तीसरे स्थान पर रहे। 10 किमी. (पुरुष वर्ग) में दलवीर चौधरी पहले, हरजोध वीर सिंह दूसरे और वासके युवराज तीसरे स्थान पर रहे। 10 किमी. (महिला वर्ग) में सीमा पहले, जसविंदर कौर दूसरे और सुमीणा जलोटा तीसरे स्थान पर रहीं। 21 किमी. (पुरुष वर्ग) में सुभाषीस घोष पहले, जितेंद्र सिंह दूसरे और माइकल केपागोय तीसरे स्थान पर रहे। 21 किमी. (महिला वर्ग) में अर्पिता सैनी पहले, श्रेया दूसरे और रवीना कुमारी तीसरे पर रहीं।


