टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव में नृत्य-गीत पेश किए

रांची | टॉरियन वर्ल्ड स्कूल का वार्षिक समारोह ‘संवाद : अनकहे शब्द, अधूरी कहानियां’ का आयोजन नॉलेज सिटी, हजाम में हुआ। मुख्य अतिथि मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, डिजिटल जिम्मेदारी व झारखंड की सांस्कृतिक व सैन्य विरासत पर गर्व करने की सीख दी। अध्यक्ष अमित बाजला ने विद्यालय परिसर में जैविक खेती और डेयरी गतिविधियों का उल्लेख करते हुए पर्यावरणीय सततता के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। प्रिंसिपल शुचि शर्मा ने छात्रों के समर्पण व प्रदर्शन की सराहना की और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी सत्र के लिए ‘गिगल्स एंड गोल्स’ व ‘बोध’ जैसे नवाचार कार्यक्रमों की घोषणा की, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ भावनात्मक एवं सामाजिक कौशल के विकास को भी बढ़ावा देंगे। उमाशंकर के नेतृत्व में डांस सफारी रंगमंचीय प्रस्तुति हुई, जिसमें छात्रों ने नृत्य व अभिनय से अनसुनी कहानियों और अनकहे जज्बातों को मंच पर जीवंत कर दिया। अभिभावकों ने यादगार वार्षिकोत्सव बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *