राष्ट्रीय स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में हिस्सा लेने रवाना हुए प्रतिभागी

रांची | नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा 27 व 28 मार्च को पुराना विधानसभा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त क्रमशः आयशा फातिमा, श्वेता कुमारी व रिया गुप्ता 1 से 3 अप्रैल को संसद भवन नई दिल्ली मे आयोजित होने राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सोमवार को प्रतिभागी रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। यूथ आइकन गौरव मित्तल, एएसओ शुभम शर्मा, एए विकास अहूजा ने उन्हें सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *