चमेलीदेवी स्कूल में इस वर्ष भी वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। 18 दिसंबर को शाम 5 से प्रारंभ होकर रात 9 बजे इसका समापन हुआ। कार्यक्रम में नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम अग्रवाल, स्कूल की प्राचार्य सुनीता पोटकर और मोनिका गुप्ता ने की। बच्चों के सांस्कृतिक और नृत्य कार्यक्रम से उनमें छुपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए यह आयोजन किया गया। कक्षा 1 के छात्र अंश अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति से अभिभावकों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। तालियों की आवाज से बच्चों के चेहरों पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस कार्यक्रम में रंगबिरंगे गुब्बारों से सजे मंच से बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम अग्रवाल ने अपने संबोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


