मूंदी के आंबेडकर वार्ड निवासी 37 वर्षीय श्याम कोठारे ने खुदकुशी कर ली है। कोठारे ने आत्महत्या के लिए सल्फास की गोली खाई थी। हालत बिगड़ने पर मूंदी अस्पताल और वहां से जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान गुरुवार देर रात कोठारे ने दम तोड़ दिया। बता दें कि, 3 साल पहले 2021 में श्याम के मासूम बेटे अक्षांश की हत्या हो गई थी। इस मामले में आरोपी रिश्तेदार को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। श्याम कोठारे की आत्महत्या ने अब कई सवाल खड़े कर दिए है। बताते है कि बेटे की हत्या से लेकर परिवार में विवाद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है। श्याम के मोबाइल में सुसाइड के कारणों का जिक्र है। वहीं कई सारे वीडियो साक्ष्य भी है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया है। मूंदी टीआई राजेंद्र नरवरिया के मुताबिक, श्याम कोठारे की मौत जिला अस्पताल में हुई है। मर्ग डायरी मिलने के बाद हर बिंदु पर इन्वेस्टिगेशन करेंगे। श्याम ने खूब संघर्ष किया, हताश होकर जान दे दी 20 अक्टूबर 2021 के दिन श्याम के बेटे अक्षांश की हत्या कर दी गई थी। साढ़े 3 साल के बेटे की हत्या होने के बाद श्याम टूट चुका था। 5 महीने पहले ही आरोपी श्रीराम कोठारे को उम्रकैद की सजा मिली थी। मृतक श्याम फिलहाल पीथमपुर की किसी कंपनी में नौकरी करता था। इससे पहले वह खंडवा जिला पंचायत में आउटसोर्स से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ था। दो महीने पहले परिवार को पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह ओर ज्यादा टूट गया था। इसी बीच वो पीथमपुर निकल गया था। श्याम के परिजन बताते है कि, दो दिन पहले ही वह पीथमपुर से घर आया था। उसने मौत को गले क्यो लगाया, यह हमें भी नहीं मालूम है। श्याम ने भोपाल के सेम कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक किया हुआ था।


