भारतीय महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में झारखंड की 8 खिलाड़ी

हॉकी इंडिया ने आनेवाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 40 सदस्यीय कोर ग्रुप घोषित किया है। इस कोर ग्रुप में झारखंड की आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो पूरी टीम का 20% हिस्सा है। यह झारखंड के लिए गर्व के पल हैं। कोर ग्रुप में शामिल इन 40 खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगेगा, जहां उनकी क्षमता को और निखारा जाएगा। इन्हीं में से चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। कोर ग्रुप के लिए झारखंड से चयनित खिलाड़ियों में खूंटी जिले की निक्की प्रधान व अलबेला रानी टोप्पो और सिमडेगा जिले की सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे व अंजना डुंगडुंग शामिल हैं। इन महिला खिलाड़ियों के नेशनल कोर ग्रुप में शामिल होने पर हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरिता लकड़ा, असुंता लकड़ा, माइकल लाल, जयंत केरकेट्टा और अशोक भगत समेत कई खेल अधिकारियों ने बधाई दी है। दो सगी बहनें सलीमा व महिमा पहली बार एक साथ कोर ग्रुप में भारतीय हॉकी वीमेंस टीम की कप्तान सलीमा टेटे और महिमा टेटे दोनों सगी बहनें हैं। यह झारखंड के इतिहास में पहली बार है जब दो सगी बहनों को सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है। ट्रेनिंग के बाद अगर महिला टेटे का परफॉर्मेंस ठीक रहा तो दोनों बहनें एक साथ नेशनल टीम में खेलती नजर आएंगी। इनके अलावा टीम में शामिल अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग भी पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। झारखंड हॉकी खिलाड़ियों का गढ़: झारखंड में हॉकी की जड़ें बेहद मजबूत हैं। खासकर सिमडेगा और खूंटी जैसे जिले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के गढ़ माने जाते हैं। राज्य सरकार और हॉकी झारखंड के प्रयासों से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि नेशनल टीम के लिए बने कोर ग्रुप में झारखंड की 8 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। हॉकी में पहले से ही सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी अपना लोहा मनवा चुकी हैं। तीन खिलाड़ियों को पहली बार मिली सीनियर कोर ग्रुप में जगह महिमा टेटे, अंजना डुंगडुंग और अलबेला रानी टोप्पो को पहली बार सीनियर कोर ग्रुप में जगह मिली है। वहीं, निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग पहले से ही कोर ग्रुप का हिस्सा रही हैं। महिमा टेटे इससे पहले जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। अलबेला रानी अंजना डुंगडुंग ​ब्यूटी डुंगडुंग दीपिका सोरंग संगीता कुमारी निक्की प्रधान सलीमा टेट महिमा टेटे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *