निगम की टीम ने शिवाजी पार्क के सामने से ठेले-खोमचे हटाए

राजनांदगांव| नगर निगम के तोडूदस्ते ने बुधवार को शिवाजी पार्क के सामने से अतिक्रमण हटाया। इस हिस्से में ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों और पसरा वालों को दुकान हटाने का नोटिस दिया गया था। लेकिन निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर कार्रवाई की गई। बुधवार दोपहर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जहां से चार ठेला खोमचों को अतिक्रमण कर व्यावसाय करने पर हटाया गया। इसके अलावा इस हिस्से में पसरा लगाने वालों को भी समझाइश देकर हटाया गया। आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि चौक चौराहा व रोड में अतिक्रमण कर अनाधिकृत रूप से पसरा व ठेला खोमचा लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है। जिसे देखते हुए ऐसे लोगों को अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी जा रही है। नोटिस भी जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *