राजपुर | बलरामपुर जिले के राजपुर में चैती छठ पर्व पर पहली बार महामाया गंगा दशहरा सरोवर में घाट बंधन हुआ। पहले व्रती घरों में ही पूजा करते थे। इस बार हनुमान मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश पांडेय की पहल पर व्रतियों ने सरोवर में अर्घ्य दिया। घाट बंधन भी किया गया। पुजारी ओम प्रकाश ने बताया, इस बार से छठ पर्व की शुरुआत महामाया सरोवर से हुई है। आने वाले वर्षों में व्रतियों की संख्या बढ़ेगी। घाट बंधन के समय विकास कुमार सिंह, विनय यादव, भानु प्रजापति, पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता सहित कई भक्त मौजूद रहे।


