बालोद| गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो गए हैं। पद्म पुरस्कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर प्राप्त किया जाएगा। पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।


