बालोद| शहर के कुन्दरूपारा में मोन्टू ने मोनेश कुमार साहू पर ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार मोनेश ने जानकारी दी है कि मंगलवार को रात 9.20 बजे के बाद दुकान से सामान खरीदकर घर आ रहा था। इस दौरान संदीप के घर के सामने मोन्टू आकर रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद धमकी देकर रेजर ब्लेड से गला व शरीर के अन्य हिस्सों में वार किया। जिससे गला, हाथ, पेट में चोट लगी है। भीमेश्वर ढीमर ने बीच बचाव किया। इलाज कराने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। बालोद थाने में मोन्टू के खिलाफ धारा 118 (1), 296, 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


