SP ने ली क्राइम मिटिंग:पेंडेंसी खत्म करने और अपराधों की रोकथाम के लिए सजग रहने के लिए दिए निर्देश

SP ममता गुप्ता ने गुरुवार को जिले के पुलिस अधिकारी व सभी थानाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान एसपी ने सभी SHO से थानेवार लंबित मामलों की जानकारी ली और लंबित मामलों की निस्तारण के निर्देश दिए। अपराधों की रोकथाम के लिए सजग रहने के लिए निर्देश गुरुवार शाम को SP ममता गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में क्राइम मिटिंग आयोजित की। जिसमें जिले के ASP, DSP सहित थानाधिकारी मौजूद रहे। SP ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस मुख्यालय से मिले दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया। साथ ही उसका पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। SP ने बारी-बारी से सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्र में होने वाले अपराधों के बारे में चर्चा कर अहम निर्देश भी दिए। मिटिंग के दौरान SP ने पुलिस अधिकारियों को अपराधों पर नियंत्रण रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजग रहने के निर्देश दिए। इस दौरान SP गुप्ता ने अवैध बजरी खनन व परिवहन वाले सम्बधित थाना क्षेत्रों में बजरी परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए। SP ने कहा कि काम में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर आगामी समय में भी कार्रवाई जारी रहेगी। SP ने मिटिंग के दौरान थानाधिकारियों को सायबर अपराधों को रोकने व लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *