भास्कर न्यूज | चतरा जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षा एंव प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बीमाधारकों की संख्या 6 लाख 41 हजार 731 है। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमाधारकों की संख्या 4 लाख 11 हजार 315 है। जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बीमाधारकों की संख्या दो लाख 30 हजार 416 है। जबकि अटल पेंशन योजना के लाभुकों की संख्या 69 हजार 259 है। यह आंकड़ा जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की 90 वीं त्रैमासिक बैठक में प्रस्तुत की गई थी। इसमें बताया गया है कि जिले के विभिन्न बैंकों में खोले गए खाता के अनुसार प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के तहत 4 लाख 11 हजार 315 खाताधारियों ने बीमा कराया है। इस योजना के तहत सबसे अधिक बीमा बैंक ओफ इंडिया के खाताधारियों ने कराया है। इस बैंक के बीमा कराने वाले खाताधारियों की संख्या एक लाख 69 हजार 545 है। जबकि सबसे कम बीमा एक्सिस बैंक के खाताधारियों ने कराया है। इस बैंक के बीमा कराने वाले खाताधारियों की संख्या मात्र 53 है। इसी तरह पीएनबी में बीमा कराने वाले खाताधारियों की संख्या 7134, एसबीआई के एक लाख 39 हजार 166, यूनियन बैंक ओफ इंडिया के 4674, इंडियन बैंक 5257, बैंक ओफ बरोडा 8187, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के 68 हजार 567, कनारा बैंक के 2927, सेंट्रल बैंक के 1647,एचडीएफसी बैंक के 2090 एवं आईडीबीआई बैंक के बीमा कराने वाले खाताधारियों की संख्या 910 है।


