पारा लीगल वोलेंटियर्स को दी गई विधिक प्रावधानों की जानकारी

भास्कर न्यूज|कोडरमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गुरुवार को व्यवहार न्यायालय स्थित जिला न्याय सदन सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें जिले के सभी पारा लीगल वोलेंटियर्स शामिल हुए। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी के निर्देश पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता सचिव गौतम कुमार ने की। गौतम कुमार ने पारा लीगल वोलेंटियर्स को विधिक प्रावधानों और झालसा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत होगी। सभी वोलेंटियर्स अपने-अपने क्षेत्र में इसका प्रचार करें। पक्षकारों को समझाएं और प्रेरित करें कि वे अपने मामले लोक अदालत में निपटाएं। इससे अधिक से अधिक मामलों का समाधान हो सकेगा। गौतम कुमार ने कहा कि पारा लीगल वोलेंटियर्स की भूमिका समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में अहम है। ये वोलेंटियर्स प्राधिकार और आम जनता के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित न रहे, यह जिम्मेदारी वोलेंटियर्स की है। अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों की पहचान करें और उन्हें नि:शुल्क विधिक सहायता दिलाएं। उन्होंने बताया कि मई माह में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से चलंत लोक अदालत बस चलाई जाएगी। इसकी जानकारी भी वोलेंटियर्स अपने क्षेत्र में दें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। कार्यशाला में न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार, पारा लीगल वोलेंटियर्स रविन्द्र कुमार यादव, पाण्डेय शेखर प्रसाद, मोनिका कुमारी, सुमन रानी, नेहा सिन्हा, विकास रजक, सुभाष मिस्त्री, दिनेश कुमार रजक, राजेश पासवान, सुब्रत कुमार मुखर्जी, सुरेश प्रसाद यादव, कमलेश प्रसाद यादव, शिव कुमार मोदी, अर्जुन रविदास, महेश्वरी कुशवाहा, मुकेश प्रसाद, रेखा देवी, सोनाली सिन्हा, प्रीति आर्या, अनुराग पाण्डेय, रोहित पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *