स्कूटी सवार को कार से मारी टक्कर, जब रोका तो तेजधार हथियार से किया घायल

अमृतसर| थाना छेहर्टा पुलिस ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारने और तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप में 2 अज्ञात युवकों पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरखाब सिंह निवासी छेहर्टा ने बताया कि वह अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर के साथ मिलकर गिल एजुकेशन स्टडी राम तीर्थ रोड पर चलाता है। 1 अप्रैल को वह और उसका दोस्त वीर सिंह स्कूटी पर सवार होकर रेलवे स्टेशन से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में कार सवार 2 युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। जब उन्होंने उसका पीछा किया और रोका तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। आरोपी अपनी कार सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *