वक्फ संशोधन बिल पर एसजीपीसी ने जताया ऐतराज

अमृतसर| शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने लोकसभा में पेश वक्फ संशोधन बिल पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बिल केंद्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के मामलों में सीधी दखलअंदाजी है। यह बिना संबंधित पक्षों की राय लिए लाया गया है, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। धामी ने कहा कि सरकार की मंशा अल्पसंख्यकों के अधिकार खत्म करके उनके धार्मिक प्रबंधनों को अपने अनुसार चलाने की लगती है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी हमेशा अल्पसंख्यकों के हक और अधिकारों की रक्षा की पक्षधर रही है। कमेटी ऐसे किसी भी फैसले का विरोध करती है, जो अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों के खिलाफ हो। धामी ने कहा कि केंद्र सरकार पहले भी यूनिफॉर्म सिविल कोड जैसे फैसले लाकर अल्पसंख्यकों को दबाने की नीति अपना चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *