अमृतसर| वर्तमान समय में गलत लाइफस्टाइल के कारण कैंसर की समस्या बढ़ती जा रही है, जो की एक चिंता का विषय है। इस रोग की पहचान एवं आधुनिक इलाज के लिए रोगियों को शहर से बाहर जाना पड़ता था। इसी को मध्य नजर राजीव गांधी कैंसर इंस्टिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर दिल्ली के सहयोग से नैय्यर अस्पताल अमृतसर में 6 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक फ्री कैंसर ओपीडी की जा रही है, जिसके अंतर्गत कैंसर रोग के माहिर डॉ. जसकरण सिंह सेठी (एमडी, डीएनबी) एवं डॉ. नरेंद्र अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी, डीएम) एवं डॉ. विश्वक चंथर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। के दौरान छाती, कोलोन, फेफड़े, गुर्दे, मुंह का कैंसर, लिंफोमा, ल्यूकेमिया, खून का कैंसर आदि से पीड़ित मरीजों की जांच कर मुफ्त सलाह एवं आगामी उपचार बताएगें। उन्होंने बताया कि यह कैंप हर महीने के पहले रविवार को आयोजित किया जाएगा । डॉ. जसकरण सिंह सेठी, डॉ. नरेंद्र अग्रवाल और डॉ. विश्वक चंथर।


