छात्रों ने किया सुखमनी साहिब का पाठ

जालंधर| सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खाम्बरा में श्री सुखमनी साहिब के पाठ के साथ नए सत्र की शुरुआत की गई। स्कूल ने भगवान का आशीर्वाद लेकर नए सत्र की शुरुआत की। स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी भगत ने शिक्षकों और छात्रों के साथ गुरुद्वारा साहिब का दौरा किया और स्कूल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को लाया गया। स्टाफ और छात्रों ने फूलों और अपार प्रेम के साथ गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ हुई। उसके बाद स्टाफ और छात्रों को प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्कूल, स्टाफ और छात्रों के लिए प्रार्थना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *