आप नेताओं ने अलगाववादी पन्नू के बयानों की निंदा की

जालंधर|आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अमरीका में रह रहे अलगाववादी गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने वाले बयान की सख्त निंदा की। उसे दलित, संविधान और देशविरोधी करार दिया। सर्किट हाउस में आप नेता जुटे थे। जालंधर में आप नेता पवन कुमार टीनू ,आप विधायक बलकार सिंह, नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, सफाई मजदूर कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, आत्म प्रकाश बब्लू, दिनेश ढल्ल, चरणजीत चन्नी, दीपक शारदा और तरनदीप सिंह पहुंचे थे। टीनू ने कहा कि विदेश में बैठे भगोड़े गुरपतवंत पन्नू का घिनौना बयान सिर्फ बाबा साहब के खिलाफ नहीं, दलित भाईचारे और संविधान के भी खिलाफ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *