बीएसएफ-एसटीएफ ने अमृतसर बॉर्डर पर चलाया संयुक्त अभियान:सूचना के आधार पर की गई रेड, भारतीय तस्कर गिरफ्तार; हथियार और ड्रग मनी बरामद

भारत- पाकिस्तान बॉर्डर पर सटे अमृतसर में अजनाला के अंतर्गत आते गांव ढल्ला मल्लियां में बीएसएफ और पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। इस अभियान को विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया गया, जिसमें एक भारतीय तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर खेमकरण, जिला तरनतारन का निवासी है, जिसके कब्जे से ड्रग मनी के साथ-साथ हथियार भी बरामद किये गए हैं। खुफिया जानकारी प्राप्त होते ही बीएसएफ और एसटीएफ ने योजना बनाई और ढल्ला मल्लियां गांव में छापा मारा। जॉइंट ऑपरेशन में आरोपी से ड्रग मनी 5 लाख रुपए, हथियार एक .30 कैलिबर पिस्तौल (चीनी निर्मित),मैगजीन और तीन जिंदा राउंड के अलावा तीन मोबाइल फोन और एकरॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। आरोपी के मोबाइलों की होगी फोरेंसिक जांच बीएसएफ और एसटीएफ अधिकारियों ने इस अभियान को महत्वपूर्ण सफलता करार दिया है। तस्कर की गिरफ्तारी से पंजाब में चल रहे ड्रग और हथियार तस्करी नेटवर्क को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि तस्कर के कब्जे से मिली सामग्री से यह स्पष्ट है कि वह ड्रग तस्करी के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति में भी सक्रिय था। फिलहाल आरोपी से मिले मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि उसमें से महत्वूपर्ण जानकारियां हासिल की जा सकें। बेकवर्ड-फार्वड लिंकेज की हो रही जांच अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी है। इस मामले में अन्य नेटवर्क और संपर्कों का खुलासा करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। यह अभियान न केवल ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ा कदम है, बल्कि राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *