बालोद में धर्मांतरण का दबाव बनाने पर युवक का सुसाइड:मरने से पहले लिखा- पत्नी ईसाई बनी, सास-ससुर मेरा भी धर्म बदलना चाहते थे

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक के ससुराल पक्ष वाले उस पर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली। पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान गजेंद्र उर्फ सूरज देवांगन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सूरज के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें सूरज ने लिखा है: “मेरी पत्नी राकेश्वरी देवांगन अक्सर मुझसे विवाद करती है और बच्चों को छोड़कर मायके चली जाती है। वो ईसाई धर्म अपना चुकी है। इसे लेकर मुझे आपत्ति है। उचित कार्रवाई की जाए।” इसके अलावा सूरज ने अपने कमरे की दीवार पर भी उस पर धर्मांतरण के लिए डाले जा रहे दबाव के बारे में लिखा है। सूरज ने अपनी पत्नी, सास और ससुर पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े आरोप का खंडन किया है शिकायत लेकर थाने भी गया था आत्महत्या से पहले सूरज अर्जुंदा पुलिस थाने भी गया था। उसने अपनी पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। लेकिन तब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता नहीं लिया। पुलिस ने कहा- धर्मांतरण के दबाव की बात गलत हालंकि पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर ने धर्मांतरण से जुड़े आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति सूरज को 50 हजार रुपए के लिए परेशान कर रहा था। इस बात का जिक्र उन्होंने सुसाइड नोट में किया है।वहीं परिवार वालों से ससुराल वालों से परेशान होने की बात भी उसने लिखी है।राठौर ने बताया कि मामले में यह बात सामने आई है कि उसकी पत्नी प्रभु यीशु पर आस्था रखती थी, इसलिए वह उससे झगड़ा करता था। VHP ने दी चेतावनी पूरे मामले को लेकर विश्व हिन्दु परिषद ने चेतावनी दी है कि सही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक बलराम गुप्ता ने बताया कि मामले को हमने संज्ञान में लिया है। थाना प्रभारी से भी बात की गई है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ———————————————————————– इससे संबंधित ये खबर भी पढ़िए…. सहपाठियों के तानों से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या:कांकेर में हॉस्टल के छत से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखा 3 स्टूडेंट्स का नाम छत्तीसगढ़ के कांकेर में सहपाठियों के तानों से तंग आकर छात्रा ने हॉस्टल के छत से छलांग लगा दी। इलाज के दौरान घायल छात्रा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। प्रयास आवासीय विद्यालय, इमलीपारा पारा में पढ़ाई कर रही छात्रा करिश्मा को छत से गिरने से गंभीर चोट आई, जिसके इलाज के लिए रायपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *