बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी में एक ही दिन में दो घरों में चोरियां हो गई है। चोर चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ नगदी भी ले गए हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का पता लगाया जा रहा है। जयनारायण व्यास कॉलोनी के सी सेक्टर में रहने वाले जितेंद माथुर ने पुलिस को बताया- वह आठ सी 53 मकान में रहते हैं। पिछले दिनों अपने घर से बाहर थे। इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर लेकर चले गए। जेवरातों की कीमत लाखों रुपए आंकी जा ही है। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले सुनीता कुमारी ने पुलिस को एफआईआर दी है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि सोने-चांदी के जेवर और नगदी 35 हजार रुपए ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले युवकों को दबोचना के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। दोनों घरों के आस-पास सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिनके फुटेज लिए जा रहे हैं। पुलिस चोरी के अधिकांश मामले इन दिनों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोल रही है। शहर में जगह-जगह लगे अभय कमांड के कैमरों की रिकार्डिंग भी चोरी पकड़ने में काम आ रही है।


