भास्कर न्यूज | रिगनी-खरौद शुक्रवार रात करीब 10 बजे कुकदा ठाकुरदेव महाराज पुल के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। तीनों युवक सलखन से शिवरीनारायण की ओर जा रहे थे। पुल के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क किनारे बेहोश पड़े मिले। ग्रामीणों ने शिवरीनारायण पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को खरौद सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।


