रांची | रिम्स प्रबंधन बिल्डिंग के मेंटेनेंस पर हर साल लाखों रुपए खर्च करता है। इसके बाद भी इसकी दीवारों पर कहीं पेड़-पौधे उग आए हैं तो कहीं मधुमक्खियों ने छत्ते बना लिए हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि मधुमक्खी वार्ड के अंदर भी आ जाते हैं और मरीज व उनके परिजनों को काट लेते हैं। कई बार डर से मरीज वार्ड से बाहर निकल जाते हैं। मेंटेनेंस पर इतनी राशि खर्च होने के बाद भी बाहरी दीवारों की सफाई क्यों नहीं होती है। – स्थानीय निवासी आभास टोपो की रिपोर्ट


