बच्चों के झगड़े में घर में घुसकर तीन की पिटाई

भास्कर न्यूज | दुमका गिलानपाड़ा में खेल-खेल में बच्चों के बीच हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। शनिवार शाम हुए विवाद के बाद रविवार सुबह करीब 24 लोगों ने एक घर पर हमला कर दिया। महिला समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। तीनों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार शाम असलम और झाड़फूंक करने वाले जुलकर नैन के बच्चों के बीच खेल-खेल में झगड़ा हुआ। इसके बाद जुलकर ने असलम की पत्नी की पिटाई कर दी। महिला को रात में अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह जुलकर अपने भाई, साले और करीब एक दर्जन लोगों के साथ असलम के घर पहुंचा। सभी ने मिलकर असलम, उसकी मां और एक युवक की पिटाई की। तमंचा दिखाकर धमकाया। सोने की चेन भी छीन ली। घर का सामान तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *