निष्काम सेवा ऑर्गेनाइजेशन का 27वां रक्तदान कैंप, 30 यूनिट खून एकत्रित

अमृतसर | निष्काम सेवा ऑर्गेनाइजेशन ने किशोर रैना की अध्यक्षता में 27वां रक्तदान कैंप मजीठा रोड स्थित ग्लोबल अस्पताल में लगाया गया। कैंप में 30 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। एकत्रित रक्त की थैलियां सिविल अस्पताल से आई डॉ. दलजीत कौर और उनकी मेडिकल टीम को सौंपी गईं। कैंप में भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू, हलका उत्तरी के प्रभारी सुखमिंदर सिंह पिंटू, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रुति विज, रंजीत एवेन्यू मंडल के अध्यक्ष मोनू महाजन और ग्लोबल अस्पताल के सुनील सहगल विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष किशोर रैना ने कहा कि इस कैंप की विशेष बात यह रही कि अन्य महिलाओं के अलावा कैंप में एक महिला जिसका मात्र ढाई साल का बच्चा था और एक दिव्यांग जिसके दोनों टांगें काम नहीं करती ने भी अपना रक्तदान कर मानवता की मिसाल कायम की। रैना ने कहा कि उन्होंने स्वयं आज 56वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर संस्था के विक्रम दन्दोना, मनीष अरोड़ा, अजय मिश्रा, रंजीत कुमार, सनी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *