बालोद| रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में दिन का पारा 2 डिग्री कम हो सकता है। एक द्रोणिका पूर्वी बिहार से छत्तीसगढ होते हुए पूर्वी विदर्भ तक, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका मराठवाड़ा से उत्तर तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 7 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 8 अप्रैल से अधिक तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की संभावना है।


