बालोद| भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय बालोद में ध्वजारोहण िकया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू और कृष्णकांत पवार ने संयुक्त रूप से पार्टी का ध्वज फहराया। इस मौके पर उन वरिष्ठ नेताओं को याद किया गया, जिनके परिश्रम और विचारों से पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया। स्थापना दिवस की खुशी में आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव, प्रेम साहू, लोकेश श्रीवास्तव, रमन टुवानी, सरस्वती टेमरिया, रविन्द्र सेमरिया, भुनेश्वरी चंद्राकर, पालक ठाकुर, कल्याण सोनवानी, असवन बारले और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


