भास्कर न्यूज | डौंडी शासन की दिशा दर्शन योजना के तहत शनिवार को डौंडी बस स्टैंड से 18 महिलाओं का दल अमरकंटक के लिए रवाना हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहनतींन चौरका ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा डौंडी परियोजना की इन महिलाओं का चयन किया गया। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान महिलाएं अमरकंटक में जाकर वहां के महिला समूहों द्वारा आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगी। इस मौके पर पार्षद अमरिका ठाकुर, महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक पुष्पा साहू, कार्यकर्ता आशारानी अग्रवाल, रेशमा सोनी, कंचन यादव, पुष्पा तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


