अंबिकापुर | गंगापुर स्थित पड़हा भवन में रविवार को सरगुजा के विभिन्न आदिवासी समुदायों के वरिष्ठजनों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष सरहुल, कठोरी परब और धरती पूजा का आयोजन 12 अप्रैल को सामूहिक रूप से किया जाएगा। बैठक में कंवर समाज से कमलनाथ कंवर, उरांव समाज से मंगल उरांव, चेरवा समाज से महेंद्र सरजाल, भुइयां समाज से साधु राम प्रभाकर, गोंड समाज से डॉ. अमित मरावी और मंधारी सिंह शामिल हुए। सभी ने पारंपरिक संस्कृति और एकता को बनाए रखने के लिए यह पर्व एकजुट होकर मनाने का निर्णय लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


