जानलेवा हमला:भाजपा शहर अध्यक्ष रिषभ बंसल पर जानलेवा हमला, रीढ़ की हड्डी टूटी, लंग्स भी क्षतिग्रस्त

भाजपा शहर अध्यक्ष रिषभ बंसल पर रविवार को जमीन विवाद को लेकर पुरोहित मोहल्ला में जानलेवा हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल बंसल को जयपुर के पीके बिरला अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती कराया गया है। अस्पताल में मौजूद उनके मित्र नरेश जाटव ने बताया कि रिषभ बंसल ने पुरोहित मोहल्ला में एक संपत्ति खरीदी थी। रविवार को जब वह स्थल पर पहुंचे, तभी वहां रहने वाले कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि दो मंजिला मकान की छत से बड़ा पत्थर उनके ऊपर फेंका गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हमलावर पुरोहित मोहल्ला के हैं। जिन्होंने जानलेवा हमला किया। नरेश जाटव ने बताया कि रिषभ बंसल की रीढ़ की हड्डी टूट गई है और फेफड़ों में भी चोट आई है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं एचओ विनोद ने बताया कि उन्हें इसकी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *