नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग:पूर्व मंत्री मीणा ने कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो धरना देंगे

करौली में नाबालिग से गैंगरेप मामले में कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मामचारी थाने में 15 दिन पहले दर्ज हुए इस मामले में अब तक सिर्फ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। सात अन्य नामजद आरोपी अभी भी फरार हैं। पूर्व मंत्री मीणा का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। मीणा ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग से रेप के बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित करने की मांग की है। इस दौरान मीणा ने सपोटरा विधायक हंसराज मीणा पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपोटरा क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियां चल रही हैं। पुलिस राजनीतिक दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर पा रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे कलेक्ट्रेट में धरना देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *