बढ़ती गर्मी ने अप्रैल माह में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। सोमवार को सूरज की तपिश से पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को सुबह से ही धूप में तेजी दिखाई दी। इसके चलते लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में लोग अब बाहर निकलने से परहेज करने लगे हैं। ऐसे में दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और लू जैसी परिस्थितियों के चलते गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही हैं। अप्रैल माह में ही अचानक हुए मौसम के बदलाव ने मौसम का मिजाज गर्म कर दिया है। जिसकी वजह से दोपहर का तापमान से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में जरूरी कामों से निकले लोग तेज धूप से परेशान रहे। तेज धूप और चढ़ते पारे ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।


