ट्रस्ट वेस्ट हलके में 5.27 करोड़ के 13 विकास कार्य शुरू होंगे

लुधियाना| लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की ओर से हल्का वेस्ट के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 5.27 करोड़ रुपए की लागत से 13 विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्य लोगों और नगर निगम की लगातार मांग के चलते शुरू किए जा रहे हैं। इन सभी कार्यों के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अगले 1-2 महीनों में इनका काम पूरा कर लिया जाएगा। सांसद अरोड़ा ने बताया कि इन विकास कार्यों में प्रमुख रूप से शामिल हैं — संत ईशर सिंह नगर 8.4 एकड़ योजना के विभिन्न पार्कों में प्ले स्टेशन और ओपन जिम की स्थापना (30.60 लाख), पार्कों की मरम्मत व नवीनीकरण (15.21 लाख), पी/एल सीसी (41 लाख), ब्लॉक-ई शहीद भगत सिंह नगर 475 एकड़ योजना में पार्कों का निर्माण (49.56 लाख), डेकोरेटिव फेंसिंग लाइट्स व राउंड ब्रैकेट लाइट्स (49.73 लाख), विभिन्न पार्कों में कैनोपी (49.94 लाख), प्ले स्टेशन और ओपन जिम (49.58 लाख)। इसके अलावा, महर्षि बाल्मीक नगर और सुखदेव एन्क्लेव में पार्कों की मरम्मत व नवीनीकरण (47 लाख), प्ले स्टेशन व ओपन जिम की मरम्मत (49.73 लाख), सामुदायिक केंद्र की मरम्मत व जीर्णोद्धार (32.50 लाख), राजगुरु नगर 129 एकड़ योजना में ओपन जिम व प्ले स्टेशन की मरम्मत (48.08 लाख), दो फव्वारों की स्थापना (49.89 लाख) और सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइलों की मरम्मत (14.98 लाख) शामिल हैं। अरोड़ा ने कहा कि ये परियोजनाएं सार्वजनिक स्थानों और सामुदायिक कल्याण को बेहतर बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। आने वाले समय में निवासियों को अपने क्षेत्रों में बदलाव नजर आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *