केएमएम का एलान, 11 को मोगा के विधायक के घर के बाहर देंगे धरना

लुधियाना | भले ही शंभू और खनौरी बॉर्डर सरकार ने खाली करवा लिए, लेकिन सरकार के प्रति किसानों का गुस्सा बरकरार है। अपनी मांगों के लिए किसान लगातार नई रणनीति बना रहे हैं। लुधियाना के मालवा कॉलेज के पास फिरोजपुर रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) की बैठक हुई। इसमें सरवन सिंह पंधेर और दिलबाग सिंह गिल सहित कई किसान नेता शामिल हुए। तीन घंटे चली बैठक के बाद किसान नेताओं ने घोषणा की कि 11 अप्रैल को मोगा के विधायक लाडी ढोंस के घर के बाहर धरना दिया जाएगा। पंधेर ने कहा उनके पास सूचना है कि अमन अरोड़ा अपने वर्करों को किसानों के खिलाफ नारेबाजी के लिए खड़ा करेंगे। उन्होंने इस मामले में डीजीपी से हस्तक्षेप की मांग की, ताकि स्थिति और न बिगड़े। पंधेर ने कहा कि सीएम मान ने आंदोलन पर कार्रवाई कर किसानों से दुश्मनी मोल ली है और अब किसान भी इसका जवाब देंगे। आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *