वर्ल्ड हेल्थ डे पर बीएसएफ जवानों ने किया रक्तदान

भास्कर न्यूज | नारायणपुर वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर बीएसएफ 135वीं वाहिनी के जवानों ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात इन जवानों ने अपने व्यस्त सुरक्षा दायित्वों के बीच समय निकालकर रक्तदान जैसा पुण्य कार्य किया, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। तेलसी स्थित बीएसएफ कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 20 से अधिक जवानों ने जिला अस्पताल के लिए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर बीएसएफ के अधिकारी, मेडिकल टीम तथा जिला अस्पताल के चिकित्सकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। कार्यक्रम की अगुवाई यूनिट के कमांडेंट नवल सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। बीएसएफ के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने इस मौके पर कहा, हमारे जवान न केवल देश की रक्षा में तत्पर हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी हरसंभव सहयोग प्रदान करते हैं। यह रक्तदान शिविर उसी सेवा भाव का प्रतीक है। हम सभी जवानों के इस सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ के जवान समय-समय पर सिविक एक्शन प्रोग्राम, खेल-कूद, मेडिकल कैंप सहित अनेक जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं, जिससे सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जाता है। इस प्रेरणादायक आयोजन ने स्थानीय समुदाय में बीएसएफ की मानवीय छवि को और प्रबल किया है। वर्ल्ड हेल्थ डे जैसे अवसर पर यह पहल न केवल रक्त की आवश्यकता की पूर्ति करेगी, बल्कि जनजागरूकता का संदेश भी प्रसारित करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *