चाईबासा में 9 को पहला मुकाबला रांची| झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला क्रिकेट प्रतियोगिता (2024-25) के लिए रांची जिला महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। रांची का पहला मुकाबला बुधवार को चाईबासा में खेला जाएगा। टीम मंगलवार को चाईबासा के लिए रवाना होगी। रांची जिला महिला टीम में चुनी गई खिलाड़ियों में ईशा केशरी (कप्तान), कुमारी मेघा, प्रिया कुमारी, मानसी सिंह, कुमारी पलक, गुर्लिन कौर, प्रीति तिवारी, पल्लवी कुमारी, सम्मी कुमारी, अंजुम बानो, आरती कुमारी, प्रियंश्री कुमारी, प्रतीक्षा पाण्डेय, आकांक्षा टोप्पो और विजया लक्ष्मी शामिल हैं। जबकि स्टैंड बाय खिलाड़ी के रूप में कोमल गुप्ता, रागिनी कुमारी, कृतिका सिन्हा, सानिया थापा और रिद्धिमा गौतम को शामिल किया गया है। टीम की मैनेजर गिन्नी गीता कुजूर को बनाया गया है, जबकि कोच की जिम्मेदारी शब्बीर हुसैन को सौंपी गई है। कल रांची की टीम अपना पहला मैच खेलेगी।


