17 वर्षीय शुभांशी चक्रवर्ती ने लिखी पर्यावरण जागरूकता पर पुस्तक

रजरप्पा में जन्मीं 17 वर्षीय शुभांशी चक्रवर्ती की पर्यावरण जागरूकता पर लिखी पुस्तक ‘पास्ट इज फॉरवर्ड’ का विमोचन आईआईसी सभागार, नई दिल्ली में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने किया। पुस्तक की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सृष्टि, प्रकृति के सामने बढ़ती चुनौतियों से पार पाने में भारतीय परंपरा में मौजूद प्रणालियों पर बात करती है। अतीत को वर्तमान और वर्तमान को भविष्य से जोड़ती है। पुस्तक लोकार्पण में मेजर जनरल जीडी बक्शी, भास्कर चटर्जी, गूंज के संस्थापक व मैग्सेसे अवार्डी अंशु गुप्ता, आकाशवाणी व दूरदर्शन के पूर्व डीजी लीलाधर मंडलोई भी शामिल थे। इस पुस्तक के विमोचन के साथ, शुभांशी सस्टनेबिलिटी के दर्शन और व्यावहारिकता पर गहनता से विचार करने वाली सबसे युवा लेखिकाओं में से एक बन गई हैं। उपसभापति हरिवंश ने ‘पास्ट इज फॉरवर्ड’ का विमोचन किया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *