घर में घुसकर हमला का आरोप , मारपीट कर 20 हजार रुपए लूटे

रांची| डॉ. फतेउल्लाह रोड निवासी यासिर अरफात ने लोअर बाजार थाने में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यासिर ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर था। तभी मोहम्मद शाहीद, अलियान, बिरू, रिंकू, फिरोज, सोनू, अफरीदी, तनवीर और सिकंदर ने उसके घर पर हमला कर दिया। पत्थरबाजी शुरू कर दी। शोर सुनकर वह बाहर निकला तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जेब से 20 हजार रुपए और घड़ी छीन ली। इसके बाद सभी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *