मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज |लुधियाना मोबाइल लूट के मामले में थाना दुगरी की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मुन्ना वर्मा वासी पंजाब माता नगर के पास मेन रोड पर जूस की रेहड़ी लगाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल को दोपहर के समय वह अपनी फड़ी के पास फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान, सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक उसके पास आए और उसे हथियार दिखाकर उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मुन्ना वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद थाना दुगरी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जोवनप्रीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह, निवासी पंजाब माता नगर और गुरमीत सिंह पुत्र बलोर सिंह, निवासी गांव लखा, जगराओं के रूप में की है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *