लुधियाना। गुजरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (जीजीएनआईएमटी) ने ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें संदेश को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें बीबीए, बीसीए, होटल मैनेजमेंट और फैशन डिजाइनिंग के करीब 150 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने भाई बाला चौंक, आरती चौंक और घुमार मंडी चौंक पर बैनर और पोस्टर के साथ राहगीरों से हस्ताक्षर लिए और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यह पहल सड़क हादसों में बढ़ती मोबाइल फोन की भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से की गई थी। अभियान का नेतृत्व संकाय सदस्यों ने किया।


